उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले की

खाद वितरण कराते नजर आए विधायक

 

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

Screenshot 20241105 100247 Chrome

झांसी गरौठा

। किसानों को खाद को लेकर हो रही परेशानी को दूर करने के लिए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने आज पूरे दिन क्षेत्र की सहकारी समितियों पर जाकर किसानों के बीच समितियों द्वारा खाद वितरण कराया तथा समितियों के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि सभी किसानों को सरकारी रेट और समय पर खाद उपलब्ध हर कीमत पर कराई जाए विधायक जवाहर लाल राजपूत ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी बताया कि गरौठा क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र है और यहां पर्याप्त मात्रा में जल्द से जल्द खाद मुहैय्या कराई जाए। विधायक का आज पूरा फोकस क्षेत्र के किसानों को वर्तमान में खाद पानी बीज को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को लेकर रहा। वह मारकुआं साधन सहकारी समिति और मडो़री किसान सहकारी समिति पर घंटों अपने सामने किसानों को खाद वितरण हेतु व्यवस्था बनाते नजर आए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!