A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद के मझोला मे स्कूल जा रहे शिक्षक को दिन दहाड़े बाईक सवार बदमाशों ने मारी गोली घटना सीसीटीवी में हुई कैद गंभीर हालत में घायल को अस्पताल भेजा गया अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली गोली मार कर हमलावर हुए फरार मुरादाबाद पुलिस

यूपी में प्रिंसिपल का लाइव मर्डर: मुरादाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने की प्रिंसिपल की हत्या, देखें VIDEOमुरादाबाद में बदमाशों ने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार को प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। हालांकि बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के मझोला में स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त प्रिंसिपल शबाबुल पैदल ही स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गएघटना मंगलवार सुबह नौ बजे हुई है। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मझोला थाने के लकड़ी क्षेत्र की है। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल शबाबुल भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर के स्कूल में पढ़ाते थे। मंगलवार को रोजाना की तरह ही प्रिंसिपल शबाबुल पैदल स्कूल के लिए जा रहे थे। स्कूल से महज 50 मीटर दूर बाइक पर आए दो बदमाशों ने प्रिंसिपल को गोली मार दी।
सिर में गोली लगते ही शबाबुल मुंह के बल सड़क पर गिर गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोग आनन-फानन प्रिंसिपल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कुछ माह पहले स्कूल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। जिसमें छात्र के परिवार ने प्रिसिंपल शबाबुल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। प्रिंसिपल को गोली मारने वालों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं। एसपी सिटी कुमार विजय सिंह ने बताया कि पुलिस औए एसओजी हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!