A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना को0 पडरौना के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया जिसमें लंबित विवेचनाओं की समीक्षा

कुशीनगर दिनांक 10.11.2024 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय दवारा थाना को0 पडरौना के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया जिसमें लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं थानों पर पंजीकृत गंभीर अपराधों के लंबित अभियोगों के शीघ्र अनावरण के संबंध में निर्देश दिए गए साथ ही उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देश से अवगत कराते हुये उनका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, I.G.R.S. प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष समयबद्ध जांच व विधिक कार्यवाही करने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद स्तर पर चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में और बेहतर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर आने वाले पीड़ित की धैर्यपूर्वक शिकायत सुनकर त्वरित जांच कराते हुए समयबद्ध रूप से न्यायोचित/विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थो पर प्रभावी नियंत्रण, महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, रात्रि गस्त संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!