A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरलखीमपुर खीरी

गोला में हुई बड़ी चोरी लाखो का सामान हुआ चोरी

परिवार घूमने गया था घर में हो गई बडी चोरी

गोला गोकर्णनाथ खीरी

*एक मकान में हुई चोरी परिवार गया था बाहर*

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण नाथ में मोहल्ला कुम्हारन टोला में खाली मकान पाकर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जब मकान के सामने दूसरे घर मे रह रहे परिवार के लोगों ने गेट खुले देखा तो दंग रह गये। जब अंदर जाकर देखा तो घर में सामान बिखरा हुआ था। जेवर के डिब्बे और कपड़े बिखरे हुए थे।

अशोक गुप्ता जिनको टुल्लू कबाड़ी के नाम से जाना जाता है, वह अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गये थे। फिलहाल सूचना मिलने पर वह वापस लौट रहे हैं। वही पुलिस का कहना है कि चोरी कितने की हुई है। यह परिवार के आने के बाद ही पता चलेगा ।

वहीं मोहल्ले के लोगों में चर्चा है कि चोर को पहले से पता था कि घर में कोई नहीं है । सभी लोग बाहर गये हुए हैं इसलिए चोरों ने हाथ साफ किया है। चोर सामने के गेट से घुसे और पीछे के दरवाजे से चोरी कर निकल लिये हैं । फरवरी में एक बेटे की बारात भी थी ।

चोरों ने घटना के अंजाम देने से पहले आसपास के 4 घरों के गेट को बाहर से बंद कर दिया । वही मोहल्ले के आसपास घरों के निकट कोई सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है, जिससे चोरों की पहचान हो पाये ।

सुबह सूचना पर पहुंचे कोतवाल चन्द्रशेखर साथ ही फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है । कोतवाल का कहना है कि परिवार के लोग अभी बाहर हैं । नगर में लगे चौराहों व सम्बन्धित मोहल्ले की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जायेगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!