A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा, पिता ने ही की थी बेटी की हत्या

IMG 20241112 WA0261 कुशीनगर / थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा, पिता ने ही की थी बेटी की हत्या

दिनांक 08/09.11.2024 की रात्रि को पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौरंगिया में अमित सिंह पुत्र जयनरायण सिंह की बहन उम्र लगभग 16 वर्ष की हत्या कर दी गयी। सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना नेबुआ नौरंगिया पर मु0अ0सं0 511/2024 धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कई टीमें गठित कर निर्देश दिये गये थे। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 12.11.2024 को थाना नेबुआ नौरंगिया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम बड़ी सफलता प्राप्त हुई कि पिता ने ही की थी बेटी की हत्या। हत्या कारित करने वाले अभियुक्त (मृतका के पिता) जयनरायन पुत्र रामबरन साकिन नौरंगिया नौका टोला थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुछताछ का विवरण:-

पूछ-ताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दूसरे को फसाने के उद्देश्य से मेरे द्वारा ही अपनी बेटी की हत्या की गयी थी।

पंजीकृत/ आपराधिक इतिहास:-

1-मु0अ0स0 0511/2024 धारा 103(1) बीएनएस थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर

2-मु0अ0स0 0184/2017 धारा 323,325,506 भादवि थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1. अभियुक्त जयनरायन पुत्र रामबरन साकिन नौरंगिया नौका टोला थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर

*विवरण बरामदगी-*

घटना में प्रयुक्त गन्ना छीलने वाली एक लोहे की फरसी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1-प्रभारी निरीक्षक श्री हर्षवर्धन सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर मय टीम

2-उ0नि0 आलोक यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद कुशीनगर मय टीम

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!