A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना में एक युवक की चाकू मारकर हत्या ,जानिए क्या है पूरा मामला

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आने वाले सबलगढ़ में सिमरोदा अहीर गांव में मंगलवार को कचरे के ढेर को लेकर विवाद हो गया। आपको बता दें की यह विवाद घर के सामने कचरा के ढेर को लेकर हुआ था और जब परिवार शाम को देवता पूजने की तैयारी कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष ने घात लगाकर पीछे से लाठी और चाकू से हमला कर दिया। इसमें गिरिराज यादव की मौत हो गई है। वहीं सुरेंद्र सिंह, रणविजय सिंह घायल हैं सुरेंद्र और रणविजय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रामपुर कलां थाना क्षेत्र की है दोनों पक्ष एक ही यादव परिवार के बताए जा रहे हैं। पुश्तैनी मकान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी चल रहा है।

n639035021173149394486907c9cb1b214bed1b386b2dd1bc8d56a922c93e0bab5cc970446a7beda7c67ab0

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!