
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमितशाह जी का आज विदर्भ दौरा है। अमितशाह जी नागपुर शहर और उमरेड, कामठी मे चुनावी सभा करने वाले है। महाराष्ट्र की राज्य सत्ता मे महायुति गठबंधन को जीताने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी कोशिश मे लगी हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह जी तथा अन्य वरिष्ठ नेतागण पूरे दमखम से चुनाव प्रचार प्रसार मे लगे हुए है। प्रधानमंत्री मोदी जी का चुनाव प्रचार अभियान समाप्त हो गया है। शुक्रवार 15/10/2024 को अमितशाह जक का नागपुर और विदर्भ का दौरा है। नागपुर जिले मे श्री अमितशाह जी की पांच सभाएं है। शुक्रवार को शाम को पांच बजे श्री अमितशाह जी उमरेड मे चुनावी सभा को संबोधित करेगें। इसके पश्चात कामठी विधानसभा क्षेत्र के मौदा मे शाम के छह बजे सभा करने वाले है। इसके बाद दक्षिण नागपुर, मध्य नागपुर, पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के लिए सभा कर वोट करने की अपील करेगें। कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मुंबई मे अंतिम चुनाव सभा रही थी।











