A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

बीच रास्ते में गाड़ी रोक बदमाशों ने चालक पर किया हमला

3423991 hamlaसीकर/श्रीमाधोपुर. श्रीमाधोपुर बाईपास पर कुछ बदमाशों ने अचानक एक ब्रेजा गाड़ी के आगे बाइक लगाकर चालक पर लोहे के सरियों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला किया। कार चालक की पहचान शिवरामकाबास निवासी हेमंत शर्मा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वैभव शर्मा ने बताया कि वह अपने साले पीड़ित हेमंत शर्मा को बाईपास की तरफ छोड़ने जा रहा था कि रास्ते में सीकर बाजार से जाते हुए पट्यावाला बाड़ा बाईपास के पास अचानक अपाची बाईक पर सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने अचानक गाड़ी के आगे बाइक लगा दी। कुछ समझ पाते उससे पहले ही कुछ और लोग आ गए और उन्होंने बिना कुछ बोले लोहे के सरियों और लाठियों से हमला कर गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर साले हेमंत शर्मा पर हमला कर मौकै से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौकै पर एसआई बनवारीलाल यादव जाप्ते के साथ पहुंचे और नाकाबंदी करवाई और घायल हेमंत शर्मा को अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पुत्र अजय सिंह खर्रा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!