A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

Kundarki By Election: मुरादाबाद से पोलिंग पार्टियां रवाना, चार लाख मतदाता… 12 प्रत्याशियों के बीच होगी जंग

कुंदरकी उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां को रवाना कर दिया गया है। 3.84 लाख मतदाता भाजपा-सपा समेत 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुरक्षा और निगरानी के लिए 121 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

Screenshot 20241119 181227

Screenshot 20241119 181220

Screenshot 20241119 181210

Screenshot 20241119 181200कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों की रवानगी कर दी गई है। 436 पोलिंग पार्टियों को कृषि उत्पादन मंडी समिति से रवाना किया गया। मतदान बुधवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए 1,744 मतदानकर्मियों को तैनात किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने मंडी परिसर में पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से पूरा किया।
सुरक्षा के सख्त इंतजाम
चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए कुल 109 बड़े वाहन और 74 छोटे वाहन अधिग्रहित किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर 121 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे, जबकि चार जोनल और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इस बार 3,84,673 मतदाता भाजपा, सपा समेत 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश
चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कुंदरकी विधानसभा के मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान कर सकेंगे।प्रचार पर लगी रोक, बाहरी लोगों पर सख्ती
सोमवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर बाहरी लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। होटलों और अन्य स्थानों की जांच की जा रही है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद ने बताया कि क्षेत्र में सिर्फ मतदाता और स्थानीय निवासी ही रह सकते हैं।आचार संहिता का पालन अनिवार्य
अब प्रत्याशी केवल पैदल भ्रमण के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। धन या अन्य प्रलोभन देने की किसी भी शिकायत पर फ्लाइंग स्क्वायड (एफएसटी) और स्थैतिक निगरानी टीम (एसएसटी) तुरंत कार्रवाई करेगी।

Screenshot 20241119 181805कुंदरकी उपचुनाव के प्रत्याशी – फोटो : संवाद
प्रत्याशियों की अंतिम तैयारी
इस उपचुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन का दावा है कि मतदाता सुरक्षित माहौल में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।Screenshot 20241119 181901दो दिन मंडी बंद रहेगी
एडीएम प्रशासन एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद ने बताया कि कुंदरकी चुनाव को देखते हुए मंगलवार और बुधवार को मंडी बंद रहेगी। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। बुधवार को मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां मंडी में देर रात ईवीएम और वीवीपैट जमा करेंगी। इस दौरान मंडी में काफी भीड़ रहेगी। प्रेक्षक ने बैठक कर मतगणना कर्मियों को दी हिदायत
सामान्य प्रेक्षक भारती होलिकेरी ने कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने हिदायत दी कि मतगणना में किसी भी प्रकार गलती से बचना होगा। हड़बड़ी और भ्रम में रहकर कार्य न करें।मतगणना के दौरान किसी कर्मचारी के समक्ष समस्या आती है तो उसे तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराना होगा। हमारा दायित्व निष्पक्षता, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण मतगणना कराना है। बैठक में उपस्थित ट्रेनर ने कर्मचारियों को मतगणना संबंधी जानकारी दी। इस दौरान कर्मचारियों ने ट्रेनर से सवाल किया। बैठक में डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ सुमित यादव, आरओ, पीडी, डीडीओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद थे। मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!