A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

19नवंबर से 10दिसम्बर तक होगा विश्व शौचालय अभियान

विश्व शौचालय दिवस पर कलेक्ट्रेट में बैठक सम्पन्न

सारंगढ़ संवाददाता -चित्रसेन घृतलहरे,,

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 19 नवंबर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विश्व शौचालय दिवस पर बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में जिले के सभी विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस वर्ष हमारा शौचालय हमारा सम्मान थीम पर विश्व शौचालय दिवस का आयोजन 19 नवंबर से प्रारंभ होकर मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक शौचालय की क्रियाशीलता में सुधार पेंटिंग सामुदायिक सहभागिता बेस्ट शौचालय (व्यक्तिगत और सामुदायिक) का आकलन हेतु सर्वेक्षण तथा 10 दिसंबर को अभियान का समापन बेस्ट शौचालय को अवार्ड वितरण और अभियान के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!