A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

सर्वेश राव का राष्ट्रीय स्तर पर चयन।

अपला में खुशी का माहौल।

  1. http://मोहरसिंह,नोहर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। कस्बे के प्रमुख शैक्षिक संस्थान अपाला स्कूल ऑफ एजुकेशन के छात्र सर्वेश राव पुत्र रुकमेश राव का 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-17 फुटबॉल श्रेणी में नेशनल स्तर पर चयन हुआ है। आज जारी हुए आदेश में यह एकमात्र खिलाड़ी के रूप में सर्वेश का चयन हनुमानगढ़ जिले से हुआ है।स्कूल के निदेशक महेश शर्मा ने कक्षा 10 में अध्यनरत सर्वेश राव को मुंह मीठा कराकर और उन्हें माला पहनाकर बधाई दी, साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। महेश शर्मा ने इसे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा, “हमारे विद्यालय ने हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। यह उपलब्धि विद्यालय के परिवार के साथ-साथ पूरे नोहर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।”सर्वेश के फुटबॉल में नेशनल स्तर पर चयन की खबर से क्षेत्र के अन्य फुटबॉल खिलाड़ियों, गणमान्य नागरिकों और कई सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त की और उन्हें इस सफलता पर बधाई दी।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!