अन्य खबरेगढ़वाझारखंडमनोरंजनलाइफस्टाइल

प्रेमिका के धरने पर बैठने से गांव में चर्चा, न्याय की आस में इंतजार कर रही रेखा

मेराल थाना क्षेत्र के देवगाना गांव में 18 वर्षीय रेखा कुमारी अपने नवजात बच्चे के साथ विगत 11 दिनों से प्रेमी सुजीत प्रजापति के घर के बाहर धरने पर बैठी हुई है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा मेराल, गढ़वा से। थाना क्षेत्र के देवगाना गांव में 18 वर्षीय रेखा कुमारी अपने नवजात बच्चे के साथ विगत 11 दिनों से प्रेमी सुजीत प्रजापति के घर के बाहर धरने पर बैठी हुई है। रेखा न्याय की मांग कर रही है, जबकि सुजीत और उसके परिवार वाले घर छोड़कर फरार हैं।

IMG 20241115 WA0032

प्रेम कहानी से धरने तक का सफर

 

रेखा ने बताया कि वह धुरकी प्रखंड के टाटीडिरी गांव निवासी हैं। पिछले साल छठ महापर्व के दौरान वह अपनी बड़ी बहन पूनम देवी के घर देवगाना गांव आई थीं। वहीं उनकी मुलाकात पूनम के चचेरे देवर सुजीत प्रजापति (21 वर्ष) से हुई। दोस्ती का यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

 

रेखा ने कहा, “हम दोनों ने कई बार मुलाकात की और फोन पर बात होती रही। होली के समय जब मैं गर्भवती हुई तो सुजीत ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद घर वालों को बताएंगे, ताकि गर्भपात जैसी स्थिति न हो।”

 

1 अगस्त 2024 को रेखा ने टाटीडिरी उप-स्वास्थ्य केंद्र में एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन जब रेखा ने यह सूचना सुजीत और उसके परिवार को दी, तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!