A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पड़ाव क्षेत्र में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में हड़कंप, दो दिन में 200 चोरी से पुलिस भी सकते में, 15 महिलाएं हुई गिरफ्तार

पड़ाव क्षेत्र में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में हड़कंप, दो दिन में 200 चोरी से पुलिस भी सकते में, 15 महिलाएं हुई गिरफ्तार

चन्दौली /वाराणसी मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों वाराणसी के डोमरी में कथा कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी कथा में जुट रही भीड़ का चोरों ने जमकर फायदा उठाया है। यहां चोरों ने दो दिनों के अंदर 200 घटनाओं को अंजाम दिया है। इन चोरों ने खासकर महिलाओं के गहनों और मंगलसूत्र को निशाना बनाया है। चोरियों के मामले में पुलिस ने 15 शातिर महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, इन चोरियों ने कथा के आयोजकों की नींद उड़ा दी। आयोजकों ने इन चोरियों को लेकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।

 

वाराणसी पुलिस आयुक्त को भी आना पड़ा

 

 

गौरतलब है कि, आयोजकों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर खुद भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की टीम ने पूरे पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इनमें कुछ महिलाएं कथा के बीच में बार-बार जगह बदलती दिखाई दीं। पुलिस ने जब उनकी तहकीकात की तो पता चला कि ये महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम दे रही हैं। इस दौरान पुलिस उस वक्त चौंक गई जब पूरी की पूरी महिला चोर गैंग पंडाल में वारदात करती मिली। ये महिला चोर इतनी शातिर हैं कि इन पर शक करना मुश्किल है। ये महिलाएं पलक झपकते ही गहने और रुपये गायब कर देती बेहद शातिर हैं महिलाएं

 

बताया जाता है कि, पकड़ी गई महिलाओं को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। “केसरी न्यूज 24 डॉट कॉम” के मुताबिक, पुलिस ने जब सभी महिलाओं से पूछताछ करनी शुरू की तो उन महिलाओं ने जांच टीम को गुमराह किया। इन महिलाओं ने नाम से लेकर मोबाइल नंबर तक गलत बताया। जब पुलिस ने इनकी जानकारी को प्रमाणित करने की कोशिश की तो सब कुछ गलत निकला। पुलिस अब और गहराई से इन महिलाओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये महिलाओं दूसरे जिले की हैं। उनके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा हैअब इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा कि यूपी में भाजपा/योगीराज में गरीबी अपने चरम पर है ,गरीबी के कारण महिलाएं चोरी, स्नैचिंग कर रहीं, भाजपा कहती है कि उसने गरीबी मिटा दी है, लेकिन बढ़ती गरीबी ही अपराध का कारण बन रही है। सपा ने आगे कहा कि भाजपा के राज में गरीबी और अपराध एक दूसरे की वजह बन गए हैं, बड़े बड़े अपराधियों को तो सीएम योगी बचाते हैं और गरीबों का एनकाउंटर करवाते हैं।।हैं।

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!