A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

जिला कारागार बुजुर्ग बंदी की में हृदयाघात से मौत

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

जिला कारागार बुजुर्ग बंदी की में हृदयाघात से मौतScreenshot 2024 0418 160650 9

 

अलीगढ़ । जिला कारागार में हमले के मामले में विचाराधीन बुजुर्ग बंदी की शुक्रवार को हृदयाघात से मौत हो गई । थाना दादों क्षेत्र के गांव नगला उदिया निवासी लड्डू ( 60 ) उर्फ लड्डन पर सिविल लाइंस थाने में जानलेवा हमले के मामले में वर्ष 2012 में मुकदमा दर्ज हुआ था । पुलिस ने 18 अप्रैल को उसे जेल में दाखिल किया । वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि  सुबह लड्डू को अचानक उल्टी व पेट दर्द हुआ । तबीयत बिगड़ने व अचेत होने पर उसे जेल के चिकित्सालय में भर्ती कराया । फिर जेएन मेडिकल कॉलेज में ले गए । वहां इलाज के दौरान हृदयाघात से बंदी ने दम तोड़ दिया । सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है ।

Back to top button
error: Content is protected !!