A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

गैरहाजिर मिले 83 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

गैरहाजिर मिले 83 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिसScreenshot 2024 0418 160650 9

अलीगढ़ । विद्यालयों में गैरहाजिर आठ प्रधानाध्यापक समेत 83 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा गया है । 5 से 19 नवंबर तक अधिकारियों के निरीक्षण में यह शिक्षक अनुपस्थित मिले । जनपद स्तरीय टास्क फोर्स , ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स , खंड शिक्षाधिकारियों और जिला समन्वयकों के निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक , सहायक अध्यापक , शिक्षामित्र , अनुदेशक , शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनुपस्थित मिले । इनमें प्रधानाध्यापक आदित्य कमार , विकास सारस्वत , छोटेलाल , विनेश कुमार सिंह , अनवार उद्दीन , शैली सक्सेना , मोहम्मद रईस , कविता रानी शामिल हैं । अधिकारियों ने विकासखंड जवां , चंडौस , खैर , बिजौली , अतरौली , गंगीरी , अकराबाद , धनीपुर , लोधा , इगलास , गोंडा के विद्यालयों का निरीक्षण किया ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!