
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। श्री शिदे जी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल महोदय श्री सीपी राधाकृष्णन जी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी, अजित पवार जी, तथा महायुति के अन्य नेतागण मौजूद रहे। श्री एकनाथ शिंदे के बाद महाराष्ट्र मे नये विधापसभा मे अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?। इसका इंतजार आम जनता तथा सभी राजनीतिक दलों को है। चुनाव संपन्न हो जाने के बाद नये विधानसभा का गठन होता है। नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पूर्व पहले के मुख्यमंत्री को अपना पद छोड़ते हुए त्यागपत्र देना होता है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल महोदय जी को सौंप दिया है। अब नये विधानसभा मे नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने का इंतजार है।











