
भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा ग्राम पहाडी भिटारी में दुर्गा चालीसा का हुआ आयोजन

हमीरपुर।भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में जनपद के विकास खण्ड मुस्करा स्थित ग्राम पहाडी भिटारी में पांच घण्टे का दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां गुरूवर जी के जयकारे बहन कु.स्नेहलता जी के द्वारा माता जी के जयकारे अनिल.सेगर जी के द्वारा लगवायें गए।
तदपश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा का पांच घण्टे का दुर्गा चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ । इस दौरान उपस्थित आमजन को टीम प्रमुख बहन अनिल सेंगर , द्वारा गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त साधना क्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस दौरान अनिल सेंगर द्वारा कहा कि जिस दिन से आप सत्य पथ पर बढ़ जाएगें उस दिन से आप गुरुवर श्री के बताये मार्ग पर बढ़ जायेगें उसी दिन से आपके जीवन में परिवर्तन आता चला जाएगा। हम गुरुवर के वह शिष्य हैं जो मान अपमान लाभ हानि से परे जीवन जीते हैं। नशे- मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए माँ की साधना करने में ही समाज का कल्याण निहित है।वही बहन स्नेहा राजपूत ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता नशे मांस से मुक्त चरित्रवानों का जीवन जीते हुए समाज कल्याण के लिए संकल्पित हैं। मानव समाज दोराहे पर खड़ा है तय समाज को करना है कि उसे सत्मार्ग पर चलना है या दुष्कर्म के मार्ग पर चलना है।आज हमें एक चेतनावान ऋषि के सानिध्य में युग परिवर्तन की इस विशाल यात्रा में चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और यह सौभाग्य युग- युगांतर के बाद मानवजीवन में प्राप्त होता है।भगवती मानव कल्याण संगठन के विशेन्द्र राजपूत ने कहा कि एक सच्चा सद्गुरु जन्मो जन्म के पुण्यों के फलस्वरूप ही प्राप्त होता है। ऋषियों के सम्राट सिद्धाश्रम सिरमौर स्वामी सच्चिदानंद के अवतार परमपूज्य परमहंस योगीराज , 108 महाशक्ति यज्ञों के कर्ता सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने समाज के लिए अपने आप को तपस्यारत रखते हुए अपने शिष्यों को धर्म योद्धा बनाया है जो पूर्ण नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए समाज कल्याण के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं।वही सरीला ब्लाक अध्यक्ष भानसिंह प्रजापति व सरीला संगठन के अध्यक्ष बलवान सिंह एंव ब्रजराज एंव सुखदेव, जयंती राजपूत , द्वारा प्रेणना देते हुए कहा कि गुरुवर के बताए हुए मार्ग पर पांचों दिब्य अस्त्रों का प्रयोग करता है तो वह अकाल मृत्यु के परे रहता है।इस दौरान आयोजन कर्ता तारा देवी व नीरज राजपूत व महेंद्र सिंह राजपूत पत्रकार ने महाआरती में आये हुये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।महाआरती में दर्जनों माँ भक्तों ने भाग लिया और नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीने का संकल्प लिया। सभी को शक्ति जल व प्रसाद भी वितरण किया गया।
नोट फोटो न 0 1










