

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sanjay Raut trolled कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज संसद में सांसद पद की शपथ ली। केरल के वायनाड से सांसद के रूप में संसद में शपथ लेने के बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने की कसम खाई। प्रियंका के शपथ लेने के साथ ही उन्हें शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बधाई दी जिसके बाद वो काफी ट्रोल हुए।
प्रियंका को बताया शेरनी
प्रियंका गांधी के शपथ लेने के बाद संजय राउत के बधाई देते हुए पोस्ट किया कि अब शेरनी संसद आ गई है। इसके बाद संजय राउत को लोगों ने काफी ट्रोल किया। लोगों ने बालासाहब के बयानों को याद दिलाते हुए संजय राउत पर तंज भी कसा।
असली शेर तो बाला साहेब थे
एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि असली शेर तो बाबा साहेब ठाकरे थे छाती ठोक कर कहते हैं ‘मैं हिंदू हूं’। उद्धव ठाकरे को बर्बाद करने का श्रेय आपको जाता है राउत जी। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो उद्धव ठाकरे 10 विधायकों से भी हाथ धो लेंगे।
तुम तो बिल्ली बन गए
वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि अपनी पार्टी को 56 सीटों से 19 सीटों पर लाकर दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढ रहे हो? वो तो संसद आ गई लेकिन तुम तो शेर से बिल्ली बन गए।
हम सभी बहुत खुश और गौरवान्वित हैं: सोनिया
राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने भी लोकसभा उपचुनावों में जीत के लिए प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं दी और कहा कि वो खुश और गौरवान्वित हैं






