
मैहर पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही
123 लीटर अवैध शराब सहित बोलेरो वाहन जप्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर श्री मुकेश वैश्य के निर्देश पर थाना प्रभारी नादन निरीक्षक के एन. बंजारे द्वारा की गई कार्यवाही
विवरण – दिनांक 28/11/24 को नादन पुलिस को जरिये मुखबिर ग्राम बरहिया बठिया गेट से होकर बोलेरो वाहन क्र. एमपी 19 टी 3034 मे अबैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा सूचना की तस्दीक हमराही स्टाफ एवं साक्षियों के समक्ष मुखविर के बताये स्थान बरहिया बठिया गेट के पास पहुंचकर की गई तो मुखबिर के बताए अनुसार बोलेरो वाहन क्र. एमपी 19 टी 3034 बरहिया बठिया गेट के पास मिली । जिसके चालक को अभिरक्षा मे लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई तो चालक के द्वारा अपना नाम अमन सिहं पिता समोध सिहं उम्र 23 साल निवासी सोनवारी थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.) का होना बताया तथा बोलेरो वाहन एमपी 19 टी 3034 को चेक किया गया तो बोलेरो वाहन के पीछे वाली सीट पर 14 कार्टून में देशी प्लेन शराब 45 लीटर , 07 कार्टून मे अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब 63 लीटर ,तथा दो कार्टून मे बैगपाइपर अंग्रेजी शराब, 15 लीटर पाई गई । इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 123 लीटर अवैध शराब, कीमती 78,350 रूपए तथा अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया एवं आरोपी अमन सिहं पिता समोध सिहं उम्र 23 साल निवासी सोनवारी थाना मैहर जिला मैहर को गिरफ्तार कर थाने में अप क्र. 278/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द किया गया ।
सराहनीय भूमिका _स उ नि अनूप सिंह,आरक्षक 167 प्रकाश कुशवाहा, 1052 आरक्षक सौरभ लखेरा प्रधान आरक्षक चालक 217 अनीश खान







