
जोधपुर पाली हाइवे पर खुले में घूम रहे निराश्रित बेसहारा गौवंशो को गौशाला भेजा गया।

गौ पालक अपने गौवंशों को हाईवे पार खुला न छोड़ें जिससे दुर्घटना होनी की संभावना बढ़ जाती है। मनीष सिंह
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत् जिला कलेक्टर पाली श्री एल एम मंत्री पुलिस अधिक्षक चूना राम जाट के निर्देशानुसार पीडब्लूडी पाली के अधिशाषी अभियन्ता राहुल पवार,आरटीओ पाली के संयुक्त तत्वावधान में आज लगातार छठवें दिन गुरूवार को जोधपुर पाली हाईवे प्रबंधन की टीम के द्वारा ओंबन्ना, खारडा, गाजनगढ़, रामटीला, घूमटी हाईवे पर घूम रहे निराश्रित गौवंशो को रेस्क्यू कर सुरक्षित गौशाला भेजा गया, इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान ने आम जन से हाथ जोड़कर अपील की है कि अपने गौवंशों को हाईवे पर खुला न छोड़ें उसकी देखभाल भी स्वयं ही करें।गौमाता की सेवा से देवी देवताओं का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है हाईवे अधिकारी मनीष सिंह ने लोगों से अपील की गाय का दूध निकालने के बाद न छोड़ें। जिससे हाईवे पर दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है.आज गुरूवार को सत्रह गोवंश सोजत गोशाला भिजवाए गए। प्रोजेक्ट मैनेजर मुथू कुमार ने बताया कि हाईवे पर खुले में घूम रहे निराश्रित गौवंशो को गोशाला भेजने का अभियान दैनिक आधार पर चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर रूट पेट्रोलिंग मोबाइल इंचार्ज रोहित सिंह, सलीम पठान,सूर्या प्रकाश अंदाराम कालू, शेरू, गणेश, साहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम दिनांक 28/11/2024








