?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण से पहले एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वे अपने गृह नगर सतारा में हैं। बुखार और थकान के चलते डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी

Image Source : PTIएकनाथ शिंदे

मुंबई: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बुखार और थकान के चलते डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। वे इन दिनों अपने गृह नगर सतारा में हैं। दिल्ली से लौटने के बाद वे मुंबई में कुछ देर ठहरे और फिर अचानक सतारा के लिए निकल गए थे। वहीं सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे हैं।

अमित शाह और नड्डा संग हुई बैठक को एकनाथ शिंदे ने बताया पॉजिटिव, बोले- मुंबई में होगी अगली बैठक

एकनाथ शिंदे- India TV Hindi

लो जी आ गया जवाब! अगर एकनाथ शिंदे नहीं बनेंगे डिप्टी सीएम तो क्या होगा? शिवेसना के नेता दे दिया जवाब

राज्यपाल से मिलते महायुति के नेता।  - India TV Hindi

महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला

Eknath shinde, Shiv sena- India TV Hindi

डिप्टी सीएम के साथ होम मिनिस्ट्री भी चाहते हैं एकनाथ शिंदे, क्या यही है नाराजगी की वजह? जानें

Eknath Shinde- India TV Hindi

Explainer: महाराष्ट्र में CM की कुर्सी को लेकर हो रहे मंथन के बीच एकनाथ शिंदे चले गए गांव, बीजेपी बेचैन!

Sanjay Shirsat- India TV Hindi

‘हमें गृह मंत्रालय चाहिए, एकनाथ शिंदे ने की मांग’, शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय शिरसाट की दो टूक

 

अभी तक नई सरकार का गठन नहीं

बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आए पूरे एक सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है। महायुति की महत्वपूर्ण बैठक भी नहीं हो पाई है। अब महायुति की बैठक रविवार को मुंबई में हो सकती है। प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण अगले सप्ताह होने की उम्मीद है।

नाराज चल रहे हैं शिंदे: सूत्र

महायुति के बड़े घटक दल बीजेपी के नेताओं ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे के नाराज होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शिंदे डिप्टी सीएम के साथ ही गृह मंत्रालय भी अपने पास रखना चाहते हैं, लेकिन इस पर गठबंधन के दलों के साथ सहमति नहीं बन पा रही है।

 बृहस्पतिवार को अमित शाह से मिले थे शिंदे

इससे पहले एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने मीडिया से कहा था कि सरकार गठन के सिलसिले में अमित शाह के साथ बातचीत सकारात्मक रही और अगले दौर की चर्चा शुक्रवार को मुंबई में होगी। लेकिन महायुति की बैठक नहीं हो पाई। बीजेपी सूत्रों का कहना था कि महायुति नेताओं की कोई बैठक निर्धारित नहीं थी। दिल्ली यात्रा के दौरान एकनाथ शिंदे ने शाह से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार के गठन पर चर्चा की थी। शिंदे के सहयोगी देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार (एनसीपी) ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी।

शुक्रवार शाम सतारा पहुंचे

शुक्रवार सुबह मुंबई लौटने के बाद शाम को सतारा जिले में अपने पैतृक गांव दारे के लिए रवाना हो गए। इससे पहले, शिंदे दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में थे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं व विधायकों समेत कई लोगों से मुलाकात की। हालांकि शिंदे कई बार यह कह चुके हैं कि वे मुख्यमंत्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह के फैसले को मानेंगे

Back to top button
error: Content is protected !!