
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर जान दी
बांदा।
पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय सोनू यादव पुत्र छेदीलाल का गुरूवार की दोपहर किसी बात हो लेकर पत्नी संगीत से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर सोनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने सोनू को यहां लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चचेरे भाई उत्तम ने बताया कि सोनू बबेरू स्थित मेडिकल स्टोर में काम करता था। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो जाने पर उसने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर लिया। मृतक पांच भाईयो में चौथे नबंर का था।



