A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनताज़ा खबर

हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत चलाया विशेष जागरूकता अभियान

  1. IMG 20241202 215055 1 IMG 20241202 215033 1हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत चलाया विशेष जागरूकता अभियान
  2. पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के उद्देश्य व अधिनियम से करा 
  3. खरगोन जिले में हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पखवाड़े के तहत 02 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद सभाग्रह में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए लिंग चयन आधारित गर्भपात और गिरते लिंग अनुपात को रोकने के लिए पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया द्वारा सेक्स रेशियों की जानकारी देते हुए पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का परिचय, उद्देश्य, मुख्य विशेषताए, अधिनियम के मुख्य प्रावधान से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने लिंग परीक्षण संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1097 से अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए कहा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी  भारती अवास्या द्वारा महिलाओं को घर से ही बेटा-बेटी में भेदभाव संबंधित आचरण अंतर्गत जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न उदाहरणों से अवगत कराया।      इस दौरान कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर  लक्ष्मी अवास्या, सहायक उपनिरीक्षक  आशा चौहान, परियोजना अधिकारी  सुनील मोरे, वन स्टाफ प्रभारी  वंदना देसाई एवं के संस्थानिक संस्था जन साहस की  मोनू निंबालकर उपस्थिति रही
  4. प्रवीण यादव की खबर
Back to top button
error: Content is protected !!