
पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर,
दरअसल मामला आगरा जिले के थाना अछनेरा क्षेत्र का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते गांव कचोंरा निवासी सौरव ने सोनू को गोली मार दी, गंभीर रूप से घायल सोनू को परिजन स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा एस एन के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया है । घटना को अंजाम देने वाला आरोपी सौरभ फरार हो चुका है वही थाना अछनेरा पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।











