A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मांग की

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधानसभा क्षेत्र की मकरोनिया नगर पालिका अंतर्गत न्यू स्टेडियम बटालियन मार्ग,मकरोनिया में आयोजित खेल महोत्सव 2024 के शुभारंभ में पधारे मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिय ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मकरोनिया नगर पालिका एवं कर्रापुर नगर परिषद के विकास कार्यों की मांगों को रखा ।जिनमें मकरोनिया नगर पालिका अंतर्गत दीनदयाल नगर में ऑडिटोरियम निर्माण कार्य (लागत राशि 06.60 करोड़ रुपए), मकरोनिया नगर पालिका हेतु प्रथक जलप्रीड़ा योजना हेतु राशि (55 करोड़ रुपए), नाला निर्माण हेतु राशि (03 करोड़ रुपए), सीवरेज परियोजना की स्वीकृति (वर्तमान संख्या 103000) समग्र आईडी के आधार,एवं कर्रापुर नगर परिषद अंतर्गत खेल परिसर स्टेडियम निर्माण कार्य कराए जाने हेतु (राशि 02 करोड रुपए), नगर परिषद अंतर्गत क्षेत्र वासियों की सुविधा हेतु मंगल भवन का भवन निर्माण कार्य हेतु (राशि 01 करोड़ की स्वीकृति), निकाय अंतर्गत वर्तमान में 600 आवास ही स्वीकृत है क्षेत्र वासियों द्वारा निरंतर आवास की मांग की जा रही है। नवगठित निकाय होने के कारण 2000 आवास प्रधानमंत्री आवास देने का प्रयास करें।रोड निर्माण चौकी से फोर लाइन हनुमान ढाबा तक लगभग 03 किलोमीटर तक निर्माण कार्य कराए जाने हेतु (03 करोड़ की राशि) स्वीकृत करने की कृपा करें एवं ग्राम पंचायत नरयावली विकासखंड राहतगढ़ को नगर परिषद बनाने की स्वीकृति हेतु मांग रखी।Screenshot 20241206 073927 WhatsAppBusiness

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!