A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशधार्मिकहरियाणा
Trending

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर कुरुक्षेत्र के सन्निहित व ब्रह्मसरोवर पर जले लाखों दीये,. जगमग हुई धर्मनगरी कुरुक्षेत्र..

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: कुरुक्षेत्र में 18 हजार स्कूली बच्चों ने किया गीता पाठ,.. कुरुक्षेत्र में बना इतिहास, डेढ़ करोड़ लोगों ने एक साथ गीता पाठ कर बना डाला रिकॉर्ड..

कुरुक्षेत्र: देशभर में आज गीता जयंती मनाई गई. इस मौके पर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ किया गया. 18 हजार बच्चों ने एक साथ पर बैठक कर गीता के मंत्रों का जाप किया. इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने इन बच्चों के साथ गीता के मंत्रों का उच्चारण किया. जो एक रिकॉर्ड बना है.

GegsCa2XcAAZ59C


इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे.कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में बना रिकॉर्ड: कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में एक मिनट के लिए एक साथ गीता पाठ का आयोजन किया गया. इस गीता पाठ में पवित्र ग्रंथ गीता के पहले श्लोक, मध्यस्त और अंतिम श्लोक का उच्चारण किया गया. वैश्विक गीता पाठ के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों व विदेशों सहित लगभग 1 करोड़ 50 लाख लोग ऑनलाइन जुड़े. जो एक रिकॉर्ड बना

धर्मनगरी स्थित पवित्र सन्निहित व ब्रह्मसरोवर गीता जयंती के अवसर पर बुधवार को दीपोत्सव से जगमग हो उठे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता जयंती के पावन पर्व पर मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सन्निहित सरोवर में दीपदान किया तो हजारों श्रद्वालु दीपोत्सव के लिए अगाध श्रद्वा के साथ उमड़ पड़े।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राचीन एवं ऐतिहासिक सन्निहित सरोवर के तट पर गीता जयंती के दिन दीपोत्सव मनाना एक गौरव का विषय है। इस दीपोत्सव से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों की रोशनी विश्व के हर जनमानस तक पहुंचेंगी। इससे हर मानव का जीवन आलौकिक और विकसित होगा।
sa nanahata saravara para thapathana va paja aracana karata makhayamatara nayab saha sana 45da5192b1b65fed9f79404abfbb6cce

इससे पहले इस दीपदान कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह का श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा के सरंक्षक जयनारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा तथा विश्वकांत शर्मा के साथ-साथ शहर की विभिन्न समाज सेवी एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में वेद मंत्रोच्चारण के बीच पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। सभा की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद तथा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा को सम्मानित किया

पूरी दुनिया के लिए गौरव का दिन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कुरुक्षेत्र, हम सबके ही नहीं, अपितू सारी दुनिया के लिए गौरव का दिन है। भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुख से हमें गीता के उपदेश दिए है। भगवान कृष्ण की गीता से आपका जीवन अलौकिक एवं विकसित होगा। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डॉ. ऋषिपाल मथाना, एमके मोदगिल, कैप्टन परमजीत सिंह, विजय नरुला, प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, डा. प्रीतम सिंह, प्रदीप झांब, रविंद्र सांगवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Gehw8cRXYAABb55
कुरुक्षेत्र थीम पार्क का नाम बदला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा “गीता जयंती के अवसर पर वैश्विक गीता पाठ का आयोजन कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में किया गया है. इस थीम पार्क का नाम आज से बदलकर केशव पार्क रखा गया है. आज से इसे केशव पार्क के नाम से जाना जाएगा. तंजानिया इस बार हमारे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का कंट्री पार्टनर है. गीता जयंती पर पार्टनर कंट्री तंजानिया की भी संस्कृति को दर्शाया गया है. इससे दोनों देशों को एक दूसरे की संस्कृति को जानने का मौका मिला है.
23087942 shivraj
गीता के संदेश से होता है अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण: सीएम ने कहा कि पहले भी कई देशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है, ताकि गीता के संदेश को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचा जा सके. आज गीता जयंती का दिन है. मैं इसकी सभी को बधाई देता हूं. मैं ऐसी कामना करता हूं कि गीता में जो संदेश दिया गया है. उससे सभी लोग एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करें. आज 18000 बच्चों के वैश्विक गीता पाठ से आकाश गूंज उठा है. जिस मंत्र का उच्चारण यहां पर किया गया है. वो अपने आप में एक प्रार्थना है और शांति का आह्वान है.केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने क्या कहा? केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा “श्री कृष्ण ने अर्जुन को कहा था कि जब-जब धर्म की हानि होगी. पाप बढ़ेगा. तब पापों का संहार के लिए मैं बार-बार इस धरती पर आऊंगा. मैंने जो भी अपने जीवन में अच्छा किया है. वो गीता के कारण ही किया है. मैंने बचपन से ही गीता को पढ़ा है. मैंने बहुत बार गीता पढ़ी है और उसके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास करता हूं. गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं. कर्म करो, फल की चिंता मत करो. इसलिए हमें अपना कर्म करना चाहिए. किसी लाभ में नहीं पढ़ना चाहिए.
GehX5t0WMAA ZCK

1200 675 23090053 thumbnail 16x9 gitamahotsav
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता जयंती के अवसर पर बुधवार को कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होगा, जिसमें 18 हजार बच्चे एक स्थान पर बैठकर गीता के मंत्रों का उच्चारण करेंगे. वहीं इस कार्यक्रम में पूरे विश्व भर में डेढ़ करोड़ लोग ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे.
International Gita Jayanti Festival 1

International Gita Mahotsav 1 scaled e1733396050686
1 मिनट के लिए जुड़ेंगे 1.50 करोड़ लोग: मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का वैश्विक गीता पाठ पूरी तरह से समर्पित रहेगा. इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 11 दिसम्बर को सुबह 11 बजे थीम पार्क में एक मिनट के लिए एक साथ गीता पाठ का आयोजन होगा. इस गीता पाठ में पवित्र ग्रंथ गीता के पहले श्लोक, मध्यस्त और अंतिम श्लोक का उच्चारण किया जाएगा. इस वैश्विक गीता पाठ के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ – साथ देश के अन्य राज्यों व विदेशों सहित लगभग 1 करोड़ 50 लाख लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे. ये वैश्विक गीता पाठ निश्चित ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अध्याय में एक नया इतिहास जोड़ेगा.

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!