A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रयागराज में प्रधानमंत्री मोदी ने किया गंगा में दुग्धाभिषेक

IMG 20241213 WA0029

संगमु सिंहासनु सुठि सोहा*।
छत्रु अखयबटु मुनि मनु मोहा*॥
चवँर जमुन अरु गंग तरंगा*।
देखि होहिं दुख दारिद भंगा*॥
प्रयागराज।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
यूपी-जिस तीर्थराज प्रयाग की महिमा स्वयं भगवान ने अपने श्रीमुख से गाई है,आज वहां आकर पवित्र संगम में पूजन एवं आराधना से हृदय प्रसन्न है। इस अवसर पर मैंने सभी देशवासियों के मनोरथों की पूर्ति के लिए माँ गंगा, यमुना, सरस्वती एवं तीर्थराज से प्रार्थना की। आज प्रयाग के पुण्यक्षेत्र में अक्षय वट के दर्शन का सौभाग्य भी मिला। अक्षय वट उस अमर चेतना का प्रतीक है, जो हजारों वर्षों से ज्ञान, विज्ञान एवं अध्यात्म के रूप में भारत में प्रवाहित हो रही है। भगवान वेणी माधव से प्रार्थना है कि अमृतकाल में अक्षयवट की अमर चेतना अमृत भारत के निर्माण के लिए अक्षय ऊर्जा का स्रोत बने।
Back to top button
error: Content is protected !!