*छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन (पदाधिकारियों के चयन हेतु चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर से आए पत्रकारों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। मुख्य अतिथि और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया नेतृत्व यूनियन को और अधिक सशक्त बनाएगा। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी अनिल साहू ने किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार **एचडी महंत** को सर्वसम्मति से **प्रदेश संयुक्त सचिव** के पद पर चुना गया, जबकि अन्य पदों के लिए भी योग्य और कुशल उम्मीदवारों का चयन किया गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर लेखन और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए **एचडी महंत** को भी सम्मानित किया गया। पामगढ़ विधायक **शेषराज हरबंस** और विधायक **व्यास नारायण कश्यप** ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके साहित्यिक और लेखन कार्यों की सराहना की। अतिथियों ने उनके प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश में लेखन और पत्रकार