A2Z सभी खबर सभी जिले की

ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप, विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

फिरोजाबाद

ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप, विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

फिरोजाबाद के थाना नारखी के ठार जसरथपुर गांव में रविवार रात एक विवाहिता का शव उसके घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय भूरी देवी के रूप में हुई, जो अमन की पत्नी थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी हालांकि, शादी के इतने समय बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर भूरी देवी पर लगातार दबाव बना रहे थे। रविवार रात जब घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस और मायके पक्ष को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!