A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

प्यार में धोखा… मंडप में हंगामा: शादी में पहुंची प्रेमिका, जमकर किया बखेड़ा, बरात लेकर नहीं आया दूल्हा।सादिकपुर गांव में शादी से पहले दूल्हे की कथित प्रेमिका ने मैरिज हॉल में हंगामा किया। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। बाद में दुल्हन पक्ष को शादी स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Screenshot 20241216 190103प्रेमिका ने काटा हंगामा – फोटो :। बिलारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव निवासी दुल्हन की बरात आने वाले शादी के मंडप में पहुंची मंडप में पहुंची दूल्हा की प्रेमिका ने हंगामा काटा। इसकी भनक लगते ही दूल्हा देर रात तक बरात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन पक्ष को शादी का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

रविवार दोपहर बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर दूल्हा पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सादिकपुर गांव निवासी युवती का रिश्ता थाना पाकबड़ा के भैंसोड़ा गांव निवासी युवक से तय हुआ। शनिवार शाम युवती की बरात संभल-चंदौसी रोड स्थित एक मैरिज हॉल में आनी थी।
विज्ञापनदुल्हन पक्ष से अनेक मेहमान भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैरिज हॉल पहुंच गए थे। दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हा और बरातियों के आने पर उनके स्वागत की तैयारी चल रही थी। इस बीच बरात पहुंचने से पहले ही बिजनौर निवासी एक युवती कुछ लोगों के साथ मैरिज हॉल पहुंच गई।

इसके बाद खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने कहा कि युवक से बीते दो साल से उसके प्रेम संबंध हैं और युवक ने शादी करने का वायदा किया है। अब उसे धोखा देकर यहां अपनी बरात लेकर आ रहा है।बताया कि प्राइवेट कंपनी में नौकरी के दौरान दोनों के बीच निकटता हो गई थी। युवती के हंगामे की सूचना दूल्हे और उसके परिजनों तक पहुंच गई तो वह बरात लेकर ही नहीं आए। देर रात तक दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात आने का इंतजार किया बाद में शादी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

इस घटनाक्रम से दुल्हन पक्ष के लोगों को काफी निराशा हुई। रविवार दोपहर दुल्हन पक्ष के अनेक लोग थाना बिलारी पहुंचे और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। इस बीच बिचौलिया और कुछ अन्य रिश्तेदार इस मामले में फैसला कराने की कोशिश में भी लगे हैं।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!