A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

रेलवे अपडेट: 15 दिन बाद बदल जाएगा इन ट्रेनों का समय, जनवरी से लागू होगा नया टाइम टेबल।जनवरी 2025 में नया रेलवे टाइम टेबल जारी होगा। इसमें मुरादाबाद से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव होगा। मुरादाबाद मंडल को तीन नई ट्रेनें मिलने और टनकपुर-दौराई ट्रेन नियमित चलने की संभावना भी है।

Screenshot 20241216 190553मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री – फोटो। रेलवे का नया टाइम टेबल जनवरी 2025 में जारी हो जाएगा। इसके साथ ही मुरादाबाद से गुजरने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनों का समय बदल जाएगा। रेलवे इसकी सारी तैयारी कर चुका है। अब नए टाइम टेबल की फीडिंग सिस्टम में की जा रही है।

मुरादाबाद से गुजरने वाली किन ट्रेनों का समय बदलेगा इसकी आधिकारिक घोषणा रेलवे ने फिलहाल नहीं की है। दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि इस टाइम टेबल में मुरादाबाद मंडल को तीन नई ट्रेनें मिल सकती हैं। फिलहाल टनकपुर से दौराई के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस को रेलवे नियमित चलाने की तैयारी कर रहा है।रेलवे बोर्ड से इसके लिए अनुमति मिल चुकी है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से संचालन शुरू होने का इंतजार है। टनकपुर से बरेली व मुरादाबाद होते हुए यह ट्रेन दौराई तक जाएगी। बाबा खाटू श्याम के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा दिल्ली व पंजाब से बिहार के बीच मुरादाबाद होते हुए दो अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती हैं। दिल्ली-दरभंगा, अमृतसर-सहरसा के बीच ट्रेनें चलाने के लिए जोनल मुख्यालयों से रूट प्लान व समय सारिणी मांगी गई हैइसके बाद बोर्ड इस पर मुहर लगाएगा। पिछले माह हुई रेलवे की एक उच्च स्तरीय बैठक में 26 अमृत भारत ट्रेनों पर चर्चा हुई है। इसमें तीन पूर्वोत्तर रेलवे व दो उत्तर रेलवे के हिस्से में आ सकती हैं। अमृत भारत ट्रेनों में सामान्य स्लीपर व जनरल कोच होते हैं।

इन ट्रेनों में आरक्षण की जरूरत नहीं होती। ऐसे में इन ट्रेनों के चलने से मंडल के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। इसके अलावा दिल्ली-बिहार व दिल्ली-पंजाब के बीच ट्रैफिक को देखते हुए रेलवे मुरादाबाद होकर लंबी दूरी की इन ट्रेनों की योजना बना रहा है।
काशीपुर-धामपुर रेल लाइन का सर्वे पूरा
काशपीुर-धामपुर रेल लाइन का प्राथमिक सर्वे पूरा हो चुका है। अब रेलवे की टीम तय कर रही है कि किन स्थानों से होकर रेल लाइन गुजरेगी। ठाकुरद्वारा से जसपुर, भूतपुरी, शेरकोट होते हुए धामपुर तक 58 किमी की दूरी तक रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा।

जल्द ही प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी। मुरादाबाद मंडल से यह लाइन होकर गुजरेगी। लिहाजा ठाकुरद्वारा, जसपुर से धामपुर तक मुरादाबाद मंडल के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। 1.45 करोड़ रुपये से इसका सर्वे किया गया है।

पूरा प्रोजेक्ट करीब 1200 करोड़ रुपये का है। लाइन बिछाने के बाद विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके बाद यहां ट्रायल होगा और मुख्य संरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद ट्रेन चल सकेगी। इस कार्य में करीब दो साल लग जाएंगे।

नए टाइम टेबल के लिए तैयारी बोर्ड व जोनल स्तर पर हो चुकी हैं। जनवरी में इसके लागू होने की सूचना है। मंडल की ट्रेनों पर भी आंशिक प्रभाव पड़ेगा। वहीं मंडल के कई स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के ठहराव पहले ही बढ़ाए जा चुके हैं। – आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
साढ़े चार घंटे लेट पहुंची न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
नई दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस रविवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। इस ट्रेन को यहां शाम छह बजे पहुंचना था लेकिन रात 10:44 बजे पहुंची। यात्री घंटों तक रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे।

ट्रेनों को ऑनलाइन ट्रैक करने वाले एप ने भी काम नहीं किया। इस कारण यात्रियों में असमंजस की स्थिति रही। रविवार को सामान्य ट्रेनों ने भी यात्रियों को खूब छकाया। उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट पहुंचीं।
यह स्थिति तब है जबकि कोहरे के कारण 30 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके बावजूद रेलवे स्पेशल व सामान्य ट्रेनों को समय से नहीं चला पा रहा है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेनों के समय पालन में सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है।
।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!