उत्तर प्रदेशगाजीपुर

Ghazipur News: पैसे के लेनदेन में साथी ने की थी मजदूर की हत्या

कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव निवासी मजदूर सुभाष राजभर की तीन दिन पूर्व हुई मौत की गुत्थी पुलिस ने बुधवार को सुलझा ली। पैसे की लेनदेन को लेकर साथी ने ही मजदूर की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक सुभाष राजभर बीते 15 दिसंबर की सुबह गांव के ही अशोक राजभर के साथ काम करने के लिए घर से निकला था। शाम को काम समाप्त कर दोनों घर के लिए साथ चले। रास्ते में पैसे को लेकर सुभाष राजभर और अशोक राजभर में विवाद हो गया था। इस दौरान अशोक ने सुभाष को धक्का दे दिया था, जिससे वह पेड़ से टकराते हुए जमीन पर गिर पड़ा था। इससे सुभाष अचेत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 16 दिसंबर को सुभाष राजभर का शव सोनबरसा गांव के सिवान में मिला था। मृतक की पत्नी उषा देवी ने अशोक राजभर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अशोक राजभर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!