?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष नजरबंद

बोले- तानाशाही की हदें पार कर रही है योगी सरकार

सिद्धार्थनगर में कांग्रेस पार्टी के 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम को विफल करने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। योगी सरकार ने इसे रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल का कहना है कि प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। सिद्धार्थनगर में भी कई नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है।

काजी सुहेल को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

तानाशाही की हदें पार कर रही है योगी सरकार”

काजी सुहेल ने कहा कि योगी सरकार तानाशाही की सारी हदें पार कर रही है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपराधियों की तरह तलाशा जा रहा है। पुलिस उत्पीड़न के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपने अन्य साथियों से अपील की है कि किसी भी तरह लखनऊ पहुंचें और विधानसभा घेराव को सफल बनाएं।

कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से रोका जा रहा

जिले भर में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर नजर रखी हुई है। जगह-जगह नाकाबंदी कर लखनऊ जाने से रोका जा रहा है। कई जगह कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। काजी सुहेल ने कहा कि योगी सरकार पुलिस के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन हमारे कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हैं।

काजी सुहेल ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी स्थिति में विधानसभा घेराव करने के लिए लखनIMG 20241220 054827ऊ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए है, और योगी सरकार से जनता के सवालों का जवाब मांगा जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!