?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरलखीमपुर खीरी

गोला पुलिस द्वारा छिनैती की घटना का खुलासा किया गया

लखीमपुर खीरी के के गोला छेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए 107000 की पीली धातु की चेन बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

IMG 20241222 173306

*प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 22.12.2024*

*छिनैती करने वाले शातिर अभियुक्त मय छीनी गई चेन व तमंचा कारतूस सहित थाना गोला पुलिस द्वारा किये गये गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 22.12.2024 को थाना गोला पुलिस द्वारा छिनैती करने वाले 02 नफर अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया। वादी अनुज वर्मा पुत्र श्री धर्मपाल वर्मा , निवासी मो0 ऊंचीभूड कस्बा व थाना गोला जनपद लखीमपुर खीरी की चेन अज्ञात व्यक्ति द्वारा छीन लेने के संबंध में थाना स्थानीय पर दिनांक 19.12.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 698/2024 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात से संबंधित अभियुक्त की तलाश थाना गोला पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी । जिसमे सीसीटीवी फुटेज की मदद व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21.12.2024 को रसूलपुर मोड से छिनैती करने वाले शातिर अभियुक्तगण 1. शिवांशु मिश्रा उर्फ बजरंगी पुत्र आनन्द किशोर मिश्रा नि0 लालपुर बैरियर थाना कोतवाली सदर लखीमपुर जनपद खीरी 2.शाह आलम खान उर्फ आलम पुत्र रजीउल्ला निवासी मो0 ऊँची भूड कस्बा व थाना गोला जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणो के कब्जे से पीली धातु की एक अदद चेन के दो टुकडे (कीमत करीब 107000 रू0-)व एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण :-*
1.शिवांशु मिश्रा उर्फ बजरंगी पुत्र आनन्द किशोर मिश्रा नि0 लालपुर बैरियर थाना कोतवाली सदर लखीमपुर जिला खीरी
2.शाह आलम खान उर्फ आलम पुत्र रजीउल्ला निवासी मो0 ऊँची भूड कस्बा व थाना गोला जिला खीरी

*बरामदगी का विवरण*
1.पीली धातु की एक अदद चेन के दो टुकडे (कीमत करीब 107000 रू0-)
2.एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

*आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0स0 1526/2022 धारा 323, 427, 452, 504, 506 भादवि व 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) sc /st act थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी
2.मु0अ0स0 430/2023 धारा 306 भादवि थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1.उ0नि0 योगेश कुमार
2.उ0नि0 मो0 अनीस
3.उ0नि0 यूटी डिम्पल कुमार
4.का0 प्रदीप कुमार
5.का0 गौरव कुमार
6.का0 शोभित
7.का0 अनुज सागर

Back to top button
error: Content is protected !!