
धमतरी 22 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के धमतरी से भीषण सड़क हादसे की ख़बर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां कार ट्रक के पीछे जा घुसी इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई… घटना बीते रात करीब 2 से 3 बजे की बताई जा रही है,जहां भखारा में कार चलते ट्रक के पीछे घुस गई इस हादसे में बोरझरा निवासी दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है,दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना बीते रात की है,जहां ट्रक क्रमांक सीजी 13 AG 7236 रायपुर से भखारा की तरफ आ रही थी, वहीं उसके पीछे इंडिका कार क्रमांक CG 04 HB 4953 भी आ रही थी, तभी भखारा घुसते ही कोलियारी मोड़ के पास ट्रक के पीछे कार घुस गई,हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के नीचे कार का बड़ा हिस्सा ट्रक में घुस गया, जिसमें कार सवार दो लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
गंभीर रूप से घायल दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया,मृतकों में ग्राम बोरझरा निवासी धनराज साहू 22 वर्ष पिता रेवत राम साहू और दूसरा लिकेश उर्फ लक्की 17 वर्ष पिता डमेश साहू है,लक्की कक्षा दसवीं का छात्र था, परिजनों ने बताया कि दोनों नया रायपुर ऊपरवारा रिश्तेदार के घर गए थे,जहां से वह वापस लौट रहे थे।
इस संबंध में भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक और कार दोनों एक ही तरफ से भखारा की ओर आ रहे थे,तभी कोलियरी मोड़ के पास यह आशंका है कि सामने ब्रेकर में ट्रक ने वाहन को धीमी किया और इसी दौरान कार उसमें जा घुसी,कार सवार दोनों घायलों को निकाला गया, गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया,जहां पर उनकी मौत हो गई,आगे की कार्यवाही की जा रही है।











