A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

किसानो की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे

जिला संवाददाता

किसानो की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठेScreenshot 2024 1007 002955 5

 

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के निर्देश पर अलीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष बंटी जादौन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा । भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर एसपी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के सभी जनपदों में कार्यकर्ताओं से एकदिवसीय भू हड़ताल का निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल कर ज्ञापन सौंपा । इस दौरान मंडल प्रभारी टीकम सिंह , मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा , जिला प्रभारी गवेन्द्र पाल सिंह , मंडल अध्यक्ष युवा विजय सिंह , युवा नेता सुधीर ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष विकास राजपूत , तहसील अध्यक्ष कोल देवराज सिंह , गभाना तहसील अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह , पप्पू खां , नन्हे खां , खेम सिंह , महेंद्र प्रधान जसवीर सिंह , कुमार पाल , पप्पू सिंह , राजेश सेनी , राहुल शर्मा , जितेन्द्र चौहान , कुलदीप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!