A2Z सभी खबर सभी जिले कीBokaroDhanbadGarhwaGumlaRamgarhअन्य खबरेजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरसरायकेला

प्रखंड कार्यालय परिसर में 302 छात्र एवं छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण

प्रखंड कार्यालय परिसर में 302 छात्र एवं छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण

GMC24122024 132402 GMC24122024 132351

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से प्रदत्त नि:शुल्क उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आठवीं क्लास के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मकुंद मरांडी ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है, जो छात्रों के शैक्षणिक उन्नति में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र योजना से प्राप्त साइकिल से समय की काफी बचत कर नियत समय पर स्कूल पहुंचेंगे। वितरण के दौरान उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 7 मिडिल स्कूलों के छात्रों के बीच कुल 302 साइकिलों का वितरण किया गया। जिसमे U.H.S खुटहन में 48 साइकिल,U.H.S मोहबना मे 67,U.H.S बन्दरजोड़ा में 43 साइकिल, U.M.S मजडीहा 59 साइकिल, U.M.S सुड़ीगमरिया 21 साइकिल, U.M.S डंडो केंदो 46 साइकिल, U.M.S रानीडीह 18 साइकिल वितरण हुआ। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में अभी भी बहुत सारे छात्रों को साइकिल मिलना शेष है जिनके बीच यथाशीघ्र साइकिलों का वितरण किया जाएगा। मौके पर कई शिक्षक और सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!