
आजमगढ़। श्री गौरी शंकर बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज रोशनपुर जहानागंज आजमगढ़ में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने किया।
इंटर कॉलेज के परिसर में सुबह नौ बजे विद्यालय की छात्राएं , शिक्षक, स्काउट-गाइड ड्रेस में पहुंचे। सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद झंडारोहण और स्काउट गीत के साथ शुभारंभ हुआ। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से जीवन में आने वाली सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए, उससे संबंधित आवश्यक जानकारियां मिलती है। वहीं उपप्रबंधक कमलाकर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग से बच्चे विषम परिस्थितियों में जीने की कला सीखते हैं। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।









