A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेचुरूताज़ा खबरदेशराजस्थान

सीवरेज का गंदा पानी व बरसात का पानी घरों में घुसा वार्ड नंबर 58 के निवासी परेशान

IMG 20241228 WA0000

चूरू. चूरू जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास व चौपाटी के पीछे का पूरा इलाका गंदे पानी से ग्रस्त है। रात्रि की बरसात के बाद वार्ड नंबर 58 की हालत गंभीर है। मुख्य रास्ते पर दुकान व मकान से बाहर निकलना भी दुश्वार है। वार्डवासी जावेद खान और इमरान खान ने बताया कि यह समस्या लगभग 40 वर्षों से चली आ रही है राजस्थान सरकार ने इसके लिए काफी बजट भी दिया हुआ है लेकिन यहां का प्रशासन और राजनीति के चलते यहां यह समस्या बनी हुई है और जब बरसात होती है व सिवरेज का पानी मुख्य रास्तों पर जमा हो जाता है तो कर्मचारियों के फोन बंद हो जाते हैं। नगर परिषद भी कोई ध्यान नहीं देती लगभग दस दिनों से लगातार गंदा पानी रास्तों पर जमा हो रहा है और घरों में जा रहा है।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!