
छत्तीसगढ प्रदेश मे नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव 15 जनवरी 2025 के बाद संभव हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य मे मतदादाता पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। प्रारम्भिक मतदाता सूची प्रकाशन का काम 31 दिसंबर 2024 को होगा। मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख छह जनवरी 2025 है। इसी दिन दोपहर के तीन बजे तक दावा आपत्ति लिए जायेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को होगा। इसके हिसाब से अंदाज लगाया जा सकता है कि निकाय एंव पंचायत चुनाव 15 जनवरी के बाद ही कराए जा सकते है। छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सर्वेश्वर भूरे जी ने बताया किरह युवा मतदाता जिनकी आयु 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरे हो जायेगे वे मतदाता सूची मे अपना नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित प्रपत्र मे आवेदन दे सकते है। नई मतदाता सूची बनने के बाद ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 10′ जनवरी 2025 और प्रारूप क-1मे प्राप्त आवेदनों का निपटारे की अंतिम तारीख 11जनवरी 2025तय की गई है। अब राज्य निर्वाचन आयोग केंद्रीय आयोग की तरह ही हर तीन महिने मे मतदाता सूची का संशोधन करेगा।






