?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

साल 2024 में इन दिग्गज हस्तियों ने कहा दुनिया को अलविदा

इस लेख में कई प्रमुख हस्तियों की लिस्ट की गई है।

साल 2024 अब अपने

आखिरी पड़ाव पर है, और इस वर्ष कई प्रसिद्ध हस्तियों को गंभीर बीमारियों के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। इनमें से कुछ नाम हैं- विकास सेठी, लोक गायिका शारदा सिन्हा, अभिनेता अतुल परचुरे, और फैशन डिजाइनर रोहित बल। इन सेलेब्स ने अपनी जिंदगियों की लंबी लड़ाई के बाद, इस साल हमसे विदा ली।

लोक गायिका शारदा सिन्हाIMG 20241230 104847
रोहित बलः दिल की बीमारी से जूझते हुए अंतिम समय में अलविदाIMG 20241230 105155

प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रोहित बल 63 वर्ष की आयु में दिल से संबंधित बीमारी डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी से जूझते हुए 1 नवंबर 2024 को निधन हो गए। यह बीमारी दिल के लेफ्ट वेंट्रिकल की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है, जिससे खून का बहाव ठीक से नहीं हो पाता है और दिल कमजोर हो जाता है। परिणामस्वरूप, दिल किसी भी तरह के दबाव को सहन नहीं कर पाता और इससे सीने में दर्द,

विकास सेठी: हार्ट अटैक के कारण अचानक निधनIMG 20241230 105942

टीवी अभिनेता विकास सेठी का 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी पत्नी जाह्नवी सेठी के अनुसार, विकास को एक दिन पहले उल्टी और दस्त की समस्या थी, और वह डिहाइड्रेशन से परेशान थे। उनका निधन नींद के दौरान कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ, जो हार्ट अटैक का सामान्य लक्षण हो सकता है, जैसे कि पेट में दर्द, मतली, और उल्टी।

2024 में इन हस्तियों ने कहा अलविदा

साल 2024 जाते-जाते देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के रूप में गम दे गया। इस साल कई मशहूर हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें मशहूर उद्योगपति रतन टाटा, शशि रुइया से लेकर राजनीति से कुंवर नटवर सिंह से लेकर सुशील कुमार मोदी तक शामिल हैं।

मनमोहन सिंह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 27 दिसंबर को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। सिंह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

जाकिर हुसैनIMG 20241230 110943
शशिकांत रुइया

मशहूर उद्योगपति शशिकांत रुइया ने 26 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। रुइय मशहूर एस्सार समूह के सह- संस्थापक थे।

 उद्योगपति रतन टाटाIMG 20241230 111815

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का इस साल 9 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!