
निघासन के एक फर्जी डॉक्टर ने फिर ली एक 45 वर्षीय महिला की जान लगातार हो रही मौतों से भी नहीं जाग रहा स्वास्थ्य विभाग आख़िर कार कब रुकेगा मौत का शिलशिला आपको बताते चले कि झंडी रोड़ मुंसिफ कोर्ट के सामने सजल श्रद्धा मेडिकल स्टोर मे चल रहे क्लीनिक मे फर्जी डॉक्टर बन कर मेडिकल स्टोर संचालक आशीष गुप्ता ने ग़लत इलाज के दौरान ली माया पत्नी गिरधारी निवासी लोनियन पुरवा लुधौरी 45 वर्षीय महिला की जान।इससे पहले कई दिनों से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम निघासन में चल रहे अवैध हॉस्पिटलों व डॉक्टरों की खबरों पर स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा कोई ध्यान।ना ही रही अवैध हॉस्पिटलों कोई कार्यवाही कही ऐसा तो नहीं चंद रुपए के आगे लोगों की हो रही मौतों का कोई मोल नहीं। आख़िर कार क्या है स्वास्थ्य विभाग की मजबूरी क्यों नहीं करता अवैध हॉस्पिटलों पर कोई कार्यवाही। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट















