?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyताज़ा खबर

*आगरा – ताजगंज पुलिस नें नकली देशी घी की फैक्ट्री का किया भांडाफोड़, *

आगरा ब्रेकिंग: ताजगंज पुलिस ने नकली देसी घी की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में नकली और अवैध तरीके से चल रहे देसी घी के गोदाम पर पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। एकता चौकी क्षेत्र में संचालित इस फैक्ट्री से देसी घी के 18 मशहूर ब्रांडों के नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।

मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारी ।
फैक्ट्री में बने नकली घी की सप्लाई भारत के विभिन्न राज्यों में की जा रही थी। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली घी और उसे बनाने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं।

थाना ताजगंज पुलिस और खाद्य विभाग की इस संयुक्त कार्यवाही के बाद नकली घी के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!