?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन 15 फरवरी तक

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 15 फरवरी तक फाॅर्म भर सकेंगे। इसके लिए प्राथमिक स्कूलों में 150, उच्च प्राथमिक स्कूलों में 105 और कंपोजिट विद्यालयों में 255 छात्र होने जरूरी हैं।
बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
राज्य पुरस्कार के लिए जिले में 1664 विद्यालय हैं। इनमें 1062 प्राथमिक, 238 उच्च प्राथमिक, 282 कंपोजिट व 81 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। इसके लिए वही शिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जो कम से कम 15 वर्ष से सेवा में हों और रिटायर होने में न्यूनतम पांच वर्ष शेष हों। 16 फरवरी से 31 मार्च तक जिला स्तरीय चयन समितियां तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करेंगी।

जिले में मूल्यांकन करेगी समिति
आवेदन करने वाले शिक्षकों के मूल्यांकन के लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, इसमें प्राचार्य डायट को अध्यक्ष, बेसिक शिक्षा अधिकारी को सचिव, खंड शिक्षा अधिकारी को सदस्य व जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी को सदस्य नामित किया जाएगा।

आवेदन शुरू
सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि अपने विकास खंड के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दें, जिससे पात्र शिक्षक आवेदन कर सकें। – बीपी सिंह, बीएसए

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!