
- *”मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में 223 आवेदनों का निराकरण”*
====================
ग्राम पंचायत भोमवाड़ा में शिविर का आयोजन
====================
बांगरदा (खरगोन) समीपस्त ग्राम पंचायत भोमवाड़ा के राम मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता सरपंच जयश्री भोमारे द्वारा की गई। शिविर का शुभारंभ सरपंच श्रीमती जयश्री भोमारे, उपसरपंच रुबीना बी एवं सेक्टर प्रभारी बीएस सेंगर ने सरस्वती पूजन कर किया। ग्रामीणों द्वारा समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का पुष्पहारो से परंपरागत स्वागत किया। स्वागत भाषण देते हुए शिविर प्रभारी एवं जन शिक्षक जगदीश शाह ने शिविर के उद्देश्य की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया।
आपने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने हेतु ग्रामीण स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। एवं शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
शिविर के सेक्टर प्रभारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी एस सैगर ने समस्त आवेदनों की समीक्षा उपरांत अवगत कराया की विगत 11 दिसंबर से 8 जनवरी तक ग्राम पंचायत भोमवाड़ा के ग्रामीणों द्वारा विभागीय टीमों को कृषि विभाग का 01, पशुपालन विभाग के 09, महिला एवं बाल विकास विभाग की 04, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के 09, राजस्व विभाग के 51, स्वास्थ्य विभाग के 78, श्रम विभाग के 30, सहकारिता विभाग के 30, एवं उद्यानिकी विभाग के 01, आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिए गए थे। इस प्रकार समस्त विभागों के 223 आवेदनों की समीक्षा उपरांत पत्र आवेदनों को उनकी मांग अनुसार शासन की योजनाओं से लाभान्वित कर योजनाओं का लाभ दिया गया एवं आवेदनों का स्वीकृति उपरांत निराकरण किया गया। आपने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में समस्त विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित है अगर किसी भी ग्रामीण को किसी प्रकार की समस्या हो तो शिविर में अवगत करा सकता है। जिसका विभागीय टीम द्वारा निरीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विभाग के सूरज सिंह निगवाल, राहुल बिरला, सचिन वास्कले, सहकारी संस्था प्रबंधक मुकेश मोरे, पटवारी पृथ्वीराज चौहान, पशु चिकित्सा डॉक्टर डॉ डी आर वर्मा, शिक्षा विभाग के जन शिक्षक बी आर रेवपाटी, स्वास्थ्य विभाग की CHO ज्योति बीर्ले, जगन्नाथ पाल,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पार्वती पाल, माया पाल, सुनीता मालवीय, के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
:- रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा


[yop_poll id="10"]






