
भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची की जारी
बांदा,
प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय की संस्तुति के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी बाल्मीकि तिवारी ने 16 मंडलों में 12 मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों की निर्वाचित सूची जारी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि 14 दिसंबर को सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों के निर्वाचन के बाद से निर्वाचित सूची का कार्यकर्ताओं को इंतजार था। बुधवार जिला निर्वाचन अधिकारी बाल्मीकि तिवारी, सह निर्वाचन अधिकारी पंकज रैकवार तथा दिलीप तिवारी ने संयुक्त रूप से सूची जारी कर दी। सूची के अनुसार तिंदवारी विधानसभा के पैलानी मंडल में धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष तथा स्वतंत्र त्रिपाठी जिला प्रतिनिधि, जसपुरा मंडल में साहब सिंह अध्यक्ष, तिंदवारी मंडल में अनूप तिवारी अध्यक्ष तथा बृजेंद्र पटेल जिला प्रतिनिधि, बबेरू विधानसभा के मर्का मंडल में दिनेश निषाद अध्यक्ष तथा सोहन सिंह जिला प्रतिनिधि, बबेरू मंडल में सौरभ शिवहरे अध्यक्ष तथा मधु गुप्ता जिला प्रतिनिधि, नरैनी विधानसभा के अतर्रा मंडल में ज्ञान प्रताप सिंह अध्यक्ष तथा पुष्पा कुरील जिला प्रतिनिधि, ओरन मंडल में आशीष अनुरागी अध्यक्ष तथा राधेश्याम साहू जिला प्रतिनिधि, कालिंजर मंडल में ओमप्रकाश राजपूत अध्यक्ष तथा आनंद कुमार गौतम जिला प्रतिनिधि, नरैनी मंडल में आदित्य चतुर्वेदी अध्यक्ष जबकि बांदा विधानसभा के बिसंडा मंडल में विनय कुशवाहा अध्यक्ष तथा प्रीती गुप्ता जिला प्रतिनिधि, महुआ मंडल में प्रेमस्वरूप द्विवेदी अध्यक्ष तथा अचल कुमार सिंह जिला प्रतिनिधि, बांदा दक्षिणी में राजेश गुप्ता अध्यक्ष तथा लखन राजपूत को जिला प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया गया है।