?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा कचहरी चौराहे पर भागवत प्रसाद मेमोरियल एकैडमी के छात्राओं के साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक 

IMG 20250111 064408अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा कचहरी चौराहे पर भागवत प्रसाद मेमोरियल एकैडमी के छात्राओं के साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक 

पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को जागरुक करने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 10.01.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा कचहरी चौराहे पर भागवत प्रसाद मेमोरियल एकैडमी के छात्राओं के साथ आम जनमानस को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रुप से हेलमेट लगाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया । साथ ही अपने-अपने परिवार तथा आस-पास के लोगों को भी जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बांदा द्वारा बताया गया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिये नियमों का पालन करना अति आवश्यक है । हर व्यक्ति को नियमों का पालन करते हुए दुर्घटना में कमी लाने का प्रयास करना चाहिए । नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिये तथा दोपहिया वाहन पर एक वक्त में दो लोगों को ही सवार होना चाहिये । इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी, परिवहन विभाग से पीटीओ श्री रामसुमेर यादव, मण्डलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा चित्रकूटधाम मण्डल श्री पीयूष मिश्र, यातायात निरीक्षक श्री राजेश चन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!