
देवसर । सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं सेछुटे हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने की मंशा से प्रदेश के मुख्यमंत्री डा .मोहन यादव द्वारा “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” प्रारंभ किया गया है अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के हर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराना है, यह तभी संभव होगा जब योजनाओं का पारदर्शिता एवं तत्परता से प्रभावी एवं संतुष्टिपरक क्रियान्वयन हो। उक्त आशय के विचार माननीय विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम पंचायत सिहौलिया, बहरी एवं पडरिया में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्यापूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शामिल योजनाओं एवं प्रदाय की जाने वाली सेवाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक ने उपस्थित जनसमुदाय को नव वर्ष की बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए अभियान में सम्मिलित 45 जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदाय की जाने वाली 63 सेवाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आप लोग योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार आवेदन करें आपके आवेदन पर त्वरित, प्रभावी तथा संतुष्टिपूर्ण निराकरण होगा। शिविर में निराकरण योग्य आवेदनों का निराकरण यहीं पर कराकर आपको हितलाभ दिया जाएगा।शेष आवेदनों का निराकरण 26 जनवरी 2025 के पूर्व कराकर आपको योजना से लाभान्वित एवं सूचित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी में छात्र छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।











