
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत निंबली पटेलान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन
यातायात नियमों का पालन न करने तथा ओवर स्पीड के कारण दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है,फिरोज़ खान
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा माह के तहत् यातायात विभाग पाली एवं जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान आज गुरूवार को निंबली पटेलान के हाईवे बस स्टॉप एवं निंबली टोल पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित कर आम जन को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी इस मौके पर सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने बताया कि आज हम वाहनों पर सौ प्रतिशत निर्भर है लेकिन ट्रैफिक की नियमों का पालन नहीं करते हैं कारण रोज किसी न किसी के घर का चिराग दुर्घटना में बुझ जाता है ट्रैफिक के नियमों का पालन करें तभी जाकर भारत मे प्रतिवर्ष सड़क दुघर्टना में हो रही लगभग डेढ़ लाख मौतों के आंकड़ों को कम किया जा सकता है इस मौक़े पर यातायात पुलिस स्टाफ एएसआई घीसू दान ने कहा की वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। बहुत ही आवश्यक हो तो सुरक्षित स्थान पर वाहन खड़ा कर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें। सावधानी बरतें,चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित यात्रा करें।ये बच्चे देश के भविष्य है इन्हें हर तरह की शिक्षा देना व प्रोत्साहन करना हमारा फर्ज है इस मौक़े पर एएसआई घीसूदान राजूसिंह एफसी नवरतन एफसी ओमप्रकाश एफसी आदि मौजूद रहे





