A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

पर्यावरण,वन, वन्यप्राणी संरक्षण के लिए किया गया जागरूक

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा स्कूल के बच्चों को प्राकृतिक स्थल में मनोरंजन के साथ साथ प्रकृति के विभिन्न आयामों को जानने, सीखने तथा रोमांच का अवसर प्रदाय करने के लिए आयोजित अनुभूति कार्यक्रम का वन परिक्षेत्र सागर दक्षिण वन मंडल ने प्रथम अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलासागर A D M रुपेश उपाध्याय जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण सागर वनमंडल अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने की। कैंप में उपवनमंडल अधिकारी विनीता जाटव एवं सागर रेंज ऑफिसर रवि सिंह भी उपस्थित रहे। इसमें केंद्रीय विद्यालय सागर लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को वन एवं वन्यजीव के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने के प्रयास किए गए। इसमें बच्चों को नेचर ट्रेल (जंगल भ्रमण) कराया गया जिसमें वन एवं वन्यजीव के संबंध में कई रोचक जानकारियां बच्चों को दी गई। वनमण्डल अधिकारी ने मिशन लाइफ अंतर्गत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाकर प्रो-प्लेनेट पीपल बनने को प्रेरित किया, और वन एवं वन्यप्राणी संरक्षित करने हेतु आव्हान किया। पूरा शिविर प्लास्टिक फ्री थीम पर रहा जिसमें बच्चों को खाना दोना पत्तल में खिलाया गया एवं पेपर कप का इस्तेमाल किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्लांटेबल पेन, पेपर बैग,इत्यादि प्रदाय किए गए। कार्यक्रम में मिशन लाइफ की शपथ एवं हम हैं बदलाव का थीम साँग का गायन किया गया। मास्टर ट्रेनर विजय कुमार मिश्रा रिटायर एसडीओ ने बच्चों को वृक्ष की पहचान करना, बांबी, पारिस्थितिकीय तंत्र, बिग कैटस, पदचिन्ह की पहचान करना, पक्षी दर्शन कराना, वन विभाग के कार्यप्रणाली से परिचित कराना जिसमें वृक्षारोपण भ्रमण कराना एवं उसमें कराए जाने वाले रोपण और भू जल संरक्षण संबंधी कार्य इत्यादि की जानकारी दी। बच्चों ने जंगल की विभिन्न औषधियों की पहचान करना भी सीखा। क्विज प्रतियोगिता कराई गयी एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।अनुभूति कैंप में वन अमले में राकेश तिवारी उपवनक्षेत्र पाल , विनोद कुमार चौबे उपवनक्षेत्रपाल, देवेंद्र पस्ते वनपाल राजू शील यादव वनरक्षक,दीपक मिश्रा वनरक्षक, चंद्र प्रताप वनरक्षक, आकाश पासी वनरक्षक ,शकील खान वन रक्षकगणेश ठाकुर वनरक्षक,अनुभूति कार्यक्रम में अपना योगदान दिया साथी केंद्रीय विद्यालय सागर के स्कूल बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।Screenshot 20250117 165348 Facebook

Screenshot 20250117 165347 Facebook

Screenshot 20250117 165337 Facebook

Screenshot 20250117 165327 Facebook

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!